संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,22फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
अंबिकापुर में नगर निगम द्वारा सप्लाई किए जा रहे पानी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ हैं। जांच रिपोर्ट में पानी दूषित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम में हड़कंप मच गया हैं।जानकारी के मुताबिक नवागढ़ और अयान मार्ग इलाके में अब तक 42 लोग पीलिया (जॉन्डिस) से पीड़ित पाए गए हैं। आरोप है कि नगर निगम के नल से लोगों के घरों तक दूषित पानी पहुंच रहा हैं,जिससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने 10 घरों से पानी के सैंपल लेकर जांच कराई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) पी एस मार्को ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में परीक्षण कराया,जिसमें पानी दूषित पाया गया। रिपोर्ट सामने आने के बाद लोगों में दहशत का माहौल हैं।दूषित पानी की पुष्टि होने पर CMHO ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) के कार्यपालन अभियंता को पत्र लिखकर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।वर्तमान में नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम विभिन्न वार्डों में पानी के सैंपल लेकर जांच कर रही हैं।
🟠बाइट 1: पी एस मार्को,मुख्य चिकित्सा अधिकारी
“नवागढ़ और अयान मार्ग क्षेत्र से पीलिया के 42 मामले सामने आए हैं। 10 घरों से लिए गए पानी के सैंपल की जांच में पानी दूषित पाया गया हैं। लोगों से उबला हुआ और स्वच्छ पानी पीने की अपील की गई हैं।”
🟠बाइट 2 : प्रशांत कुलहर,नगर निगम पीएचई अधिकारी
“रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित क्षेत्र की पाइपलाइन और जल स्रोत की जांच की जा रही हैं। जल्द ही समस्या का समाधान कर शुद्ध पानी सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी।”
🟠बाइट 3: डॉ. जया अग्रवाल
“दूषित पानी से पीलिया जैसी जलजनित बीमारियां फैलती हैं। लोगों को फिलहाल उबला हुआ पानी पीना चाहिए और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।”स्थिति को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में हैं और प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य शिविर लगाने की तैयारी भी की जा रही हैं।












