Nexis News

अंतागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 351 गांजा पौधे और 34 किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त,आरोपी गिरफ्तार

डेनियल सेप्टी, कांकेर,छत्तीसगढ़,22फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

कांकेर जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा की अवैध खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए, एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 34 किलो से अधिक मादक पदार्थ गांजा जब्त किया हैं,जिसकी बाजार कीमत लगभग 16 लाख 90 हजार रुपये आंकी गई हैं।

🟠घर और बाड़ी में उगा रखे थे 351 गांजा के पौधे

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कानागांव निवासी सुकालू राम उईके अपने घर और बाड़ी में अवैध रूप से गांजा की खेती कर रहा था। उसने कुल 351 नग गांजा के पौधे लगाए हुए थे और तैयार मादक पदार्थ को बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश में था।अंतागढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कानागांव में एक व्यक्ति बड़े पैमाने पर गांजा की खेती कर रहा हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गांव में दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया।

🟠31 किलो 680 ग्राम गांजा पौधों से, 2 किलो 740 ग्राम सूखा गांजा बरामद

पुलिस ने आरोपी के घर और बाड़ी की तलाशी ली, जहां से 351 नग गांजा के पौधे जब्त किए गए। इन पौधों का वजन 31 किलो 680 ग्राम पाया गया। इसके अलावा घर की तलाशी में 2 किलो 740 ग्राम सूखा गांजा भी बरामद किया गया।इस तरह कुल मिलाकर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 34 किलो 420 ग्राम गांजा जब्त किया।

🟠NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया हैं।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा हैं और इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!