Nexis News

बीजापुर में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता : माओवादियों की साजिश नाकाम,16 आईईडी और 5 किलो का प्रेशर कुकर बम बरामद

संदिली सिंह,बीजापुर,छत्तीसगढ़,22फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsबीजापुर जिले में चल रहे,नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने माओवादियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया हैं। सर्चिंग एवं डिमाइनिंग कार्यवाही के दौरान भारी मात्रा में आईईडी और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई,जिन्हें मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया।

🟠कांडलापरती-2 कैंप से निकली थी टीम

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) कैंप कांडलापरती-2 से थाना फरसेगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नीलमड़गु की ओर सर्चिंग एवं एरिया डॉमिनेशन अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान जवानों एवं यूनिट बीडीडी (Bomb Detection & Disposal) टीम ने डिमाइनिंग कार्यवाही शुरू की।16 बीयर बॉटल आईईडी और 5 किलो का प्रेशर कुकर आईईडी बरामद डिमाइनिंग के दौरान माओवादियों द्वारा प्लांट किए गए 16 नग बीयर बॉटल आईईडी 01 नग 5 किलोग्राम का प्रेशर कुकर आईईडी बरामद किए गए।सभी आईईडी को बीडीडी टीम द्वारा निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत मौके पर ही निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया गया।

🟠जमीन के भीतर प्लास्टिक ड्रम में छिपा रखा था डंप

आगे की सर्चिंग में सुरक्षा बलों को जमीन के भीतर प्लास्टिक ड्रम में छिपाकर रखी गई सामग्री भी मिली। बरामद सामग्री में प्रमुख रूप से—

रस्सी, फ्लेक्सिबल वायर, मल्टीमीटर, आयरन सोल्डरिंग,रॉड वायर कटर,एम-सील पेंसिल बैटरी 1.5V (AAA)डीसी मोटर माओवादी वर्दी मैगजीन पाउच दवाइयाँ माओवादी साहित्य एवं पाम्फलेट शामिल हैं।

🟠क्षेत्र में सघन अभियान जारी

सुरक्षा बलों का कहना हैं,कि माओवादियों के खिलाफ क्षेत्र में लगातार सघन गश्त और सर्चिंग अभियान जारी रहेगा। जवानों की सतर्कता से एक बड़ी संभावित घटना को टाल दिया गया हैं।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!