संदिली सिंह,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,22फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
थाना चांदों पुलिस ने मवेशी तस्करी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों के कब्जे से 3 बैलों को क्रूरता पूर्वक हांकते हुए झारखंड बॉर्डर की ओर ले जाया जा रहा था, जिन्हें पुलिस ने सुरक्षित मुक्त कराया।
🟠मुखबिर की सूचना पर त्वरित घेराबंदी
दिनांक 22 फरवरी 2026 को थाना प्रभारी चांदों को मुखबिर से सूचना मिली,कि ग्राम नावाडीह कला, पियारटोली मार्ग से दो व्यक्ति तीन बैलों को मारते-पीटते हुए पैदल झारखंड सीमा की ओर ले जा रहे हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए निर्देशानुसार पुलिस टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई।
ग्राम नावाडीह कला, पियारटोली मुख्य मार्ग पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया।पूछताछ में सामने आई पहचान,कि आरोपियों ने अपना नाम सुरेंद्र काशी, निवासी धनजी कपिल देव, निवासी ग्राम करचा, थाना चांदों बताया। जांच में मवेशी तस्करी एवं पशुओं के साथ क्रूरता किए जाने की पुष्टि होने पर दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।
इन धाराओं के तहत मामला दर्ज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11के तहत अपराध क्रमांक 05/2026 पंजीबद्ध कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया हैं।पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध मवेशी परिवहन और तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।











