Nexis News

सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश : योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, जवाबदेही के साथ काम करे प्रशासन

संदिली सिंह,बिलासपुर,छत्तीसगढ़,4जून2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

सुशासन तिहार के तहत बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने,प्रशासनिक अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि शासन की योजनाएं केवल फाइलों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा,कि जनता की समस्याओं का संवेदनशील, पारदर्शी और समयबद्ध निराकरण ही सुशासन की असली पहचान हैं,बिलासपुर में आयोजित संभाग स्तरीय संयुक्त समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के विकास कार्यों, राजस्व प्रकरणों, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों की गहन समीक्षा की।

🟠राजस्व मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए,कि एक वर्ष से अधिक समय से लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

उन्होंने कहा कि—नामांतरण,बंटवारा,सीमांकन,भू-अभिलेख संबंधी प्रकरण सीधे आम लोगों की जिंदगी और आजीविका से जुड़े होते हैं। ऐसे मामलों में अनावश्यक देरी जनता की परेशानी बढ़ाती हैं,और प्रशासन की छवि को प्रभावित करती हैं।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा,कि राजस्व मामलों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

🟠गर्मी और बारिश दोनों को लेकर प्रशासन रहे अलर्ट

प्रदेश में बढ़ती गर्मी को देखते हुए,मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में पेयजल व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा,कि किसी भी गांव या शहर में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग और त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।साथ ही आगामी मानसून और मौसमी बीमारियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को पहले से तैयार रहने के निर्देश दिए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं और मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान नहीं होना चाहिए। यह प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी हैं।

🟠खरीफ सीजन से पहले किसानों के लिए बड़ी तैयारी

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों का भी विस्तृत जायजा लिया।उन्होंने खाद और बीज की उपलब्धता, भंडारण और वितरण व्यवस्था की जानकारी लेते हुए,अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध कराए जाएं।मुख्यमंत्री ने कहा,कि वितरण व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित होनी चाहिए ताकि किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

🟠DAP की कमी को लेकर किसानों को किया जाएगा जागरूक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पश्चिम एशिया की परिस्थितियों के कारण डीएपी उर्वरक की सीमित उपलब्धता का उल्लेख करते हुए,किसानों को वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि,एसएसपी (SSP),यूरिया,नैनो यूरिया,नैनो डीएपीजैसे विकल्पों को बढ़ावा दिया जाए।मुख्यमंत्री ने कहा,कि वैज्ञानिक खेती और संतुलित उर्वरक उपयोग से उत्पादन बढ़ेगा, लागत कम होगी और किसानों को अधिक लाभ मिलेगा।

🟠महिलाएं बनेंगी आधुनिक कृषि की नई ताकत

मुख्यमंत्री ने कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि महिलाओं को आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाए और उन्हें आवश्यक वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराई जाए।

🟠मुख्यमंत्री ने कहा,कि इससे—

🔸️महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा

🔸️ तकनीक आधारित खेती का विस्तार होगा

🔸️ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

🔸️परिवारों की आय में वृद्धि होगी सुशासन तिहार बना जनता और सरकार के बीच भरोसे का पुलमुख्यमंत्री ने कहा,कि उन्होंने स्वयं प्रदेशभर के समाधान शिविरों में जाकर लोगों से सीधा संवाद किया हैं।भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी यह साबित करती हैं,कि जनता का शासन और प्रशासन पर विश्वास लगातार मजबूत हो रहा हैं।उन्होंने कहा,कि सुशासन तिहार केवल शिकायतों के समाधान का अभियान नहीं हैं,बल्कि सरकार और जनता के बीच संवाद और विश्वास को मजबूत करने का माध्यम भी हैं।

🟠महतारी वंदन योजना की 28वीं किश्त पर जताई खुशी

मुख्यमंत्री ने बैठक में महतारी वंदन योजना की 28वीं किश्त जारी होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा,कि राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही हैं।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए और लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के पहुंचे।

🟠इन जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी

🔸️केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री – तोखन साहू

🔸️उप मुख्यमंत्री – अरुण साव

🔸️सांसद – कमलेश जांगड़े

🔸️विधायक – अमर अग्रवाल,धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, दिलीप डहरिया,

🔸️जिला पंचायत – अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी,

मुख्यमंत्री  सचिव –  पी. दयानंद, विशेष सचिव रजत बंसल, संभागायुक्त सुनील जैन, आईजी रामगोपाल गर्ग सहित पांचों जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

🟠मुख्यमंत्री का संदेश

“सुशासन का वास्तविक अर्थ केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना हैं,कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। प्रशासन की जवाबदेही, संवेदनशीलता और पारदर्शिता ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव हैं।”

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!