संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,5जून2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
1.पीएम मोदी का मेगा मिशन : आज सूरत और दमन में ₹21,700 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह गुजरात और दमन के ऐतिहासिक दौरे पर पहुंच रहे हैं। वे सूरत में नए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और दमन में आधुनिक नमो अस्पताल देश को समर्पित करेंगे।
2.मानसून एक्सप्रेस : केरल में भारी बारिश के बाद अब कर्नाटक की ओर बढ़ा मानसून, गोवा-महाराष्ट्र में प्री-मानसून अलर्ट,भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, केरल में दस्तक देने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा हैं। कर्नाटक और गोवा के तटीय इलाकों में आज भारी बारिश की चेतावनी दी गई हैं।
3. दिल्ली-हरियाणा में हाई अलर्ट : रेलवे ट्रैक और मंदिरों को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद चप्पे-चप्पे पर कमांडो तैनात, एक धमकी भरे पत्र के मिलने के बाद दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस ने रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी हैं। खोजी कुत्तों और बम निरोधक दस्ते की टीमें लगातार सर्चिंग कर रही हैं।
4. गृह मंत्रालय का बड़ा एक्शन : दिल्ली पुलिस के 34 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के प्रभार बदले, नई ट्रांसफर लिस्ट जारी,राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए गृह मंत्रालय के निर्देश पर देर रात 34 सीनियर पुलिस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर कर दिया गया हैं।
5. सीबीएसई प्रशासनिक फेरबदल : परीक्षा मूल्यांकन विवादों के बीच नए चेयरमैन आज संभाल सकते हैं, पदभार केंद्र सरकार द्वारा सीबीएसई (CBSE) के शीर्ष नेतृत्व को बदले जाने के बाद आज नए अधिकारी कार्यभार संभालेंगे। बोर्ड में आंतरिक सुधारों को लेकर आज बड़ी बैठक होने की उम्मीद हैं।
6. मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड : स्वास्थ्य मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट, मृतक परिवारों के लिए मुआवजे का एलान, बिहार के मुजफ्फरपुर अस्पताल के आईसीयू में लगी भीषण आग में 10 मरीजों की मौत के बाद केंद्र और राज्य सरकार एक्शन में हैं। अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैं।
7. अरावली रेंज पर सुप्रीम कोर्ट की एक्सपर्ट कमेटी: आज दिल्ली में हो सकती हैं,पहली प्रशासनिक बैठक सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई-पावर एक्सपर्ट कमेटी आज सीमाओं के सटीक निर्धारण और पहाड़ों के अवैध खनन को रोकने के लिए अपनी पहली रूपरेखा तैयार कर सकती हैं।
8. कर्नाटक कैबिनेट विस्तार : मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार मंत्रियों की सूची फाइनल करने आज पहुंच रहे हैं,दिल्ली मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद डी.के. शिवकुमार आज कांग्रेस आलाकमान और राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर नई कैबिनेट के नामों पर अंतिम मुहर लगवाएंगे।
9. कमर्शियल एलपीजी (LPG) के दाम बढ़े : आज सुबह से लागू हुईं नई दरें, रेस्टोरेंट और कैफे चलाना होगा महंगा, तेल कंपनियों द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों में की गई बढ़ोतरी आज सुबह से देश भर में प्रभावी हो गई हैं, जिससे व्यापारियों में नाराजगी हैं।
10. विश्व पर्यावरण दिवस आज पीएम मोदी ने देशवासियों से की ‘प्लास्टिक मुक्त भारत’ बनाने की अपील, आज 5 जून को पूरे देश में पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए संदेश देते हुए,हर नागरिक से पर्यावरण संरक्षण और सिंगल-यूज प्लास्टिक को पूरी तरह छोड़ने का आग्रह किया हैं।












