संदिली सिंह,कोरबा,छत्तीसगढ़,5जून2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
कोरबा जिले में 22 लाख रुपये कीमत की यात्री बस चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की हैं। नया बस स्टैंड से चोरी हुई, बस को पुलिस ने कोहड़िया क्षेत्र के पास से बरामद कर लिया। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार बस मालिक ने पुलिस को सूचना दी,कि उसकी यात्री बस क्रमांक CG-10-G-1601, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये हैं, नया बस स्टैंड कोरबा से चोरी हो गई हैं। शिकायत मिलते ही,सीएसईबी चौकी और रामपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
🟠कंडक्टर की सूझबूझ से मिला सुराग
जांच के दौरान बस के कंडक्टर द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर पुलिस ने संभावित मार्गों पर घेराबंदी की। इसी दौरान चोरी की गई बस को कोहड़िया के पास संदिग्ध अवस्था में देखा गया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बस को रोक लिया।
🟠पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म
पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम मनजीत सिंह टोप्पो (31 वर्ष) निवासी बंधियापारा सिल्ली, थाना पाली, जिला कोरबा बताया।पूछताछ के दौरान आरोपी ने बस चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गई बस को सुरक्षित बरामद कर जब्त कर लिया हैं।
हालांकि पुलिस विज्ञप्ति में धाराओं का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया हैं, लेकिन बस चोरी के मामले में सामान्यत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की चोरी से संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया जाता हैं। पुलिस द्वारा जांच के आधार पर लागू धाराओं की पुष्टि की जाएगी।
🟠एसपी कार्यालय की निगरानी में कार्रवाई
नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में हुई,इस कार्रवाई को वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता माना जा रहा हैं। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और घटना के पीछे की मंशा की भी जांच कर रही हैं।












