संदिली सिंह,रायगढ़,छत्तीसगढ़,5जून2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
रायगढ़ जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे,विशेष अभियान के तहत लैलूंगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते अंबिकापुर ले जाई जा रही,अवैध गांजे की खेप को पुलिस ने कटकलिया गांव के पास पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान कार में सवार तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया हैं, जबकि वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद कर जब्त किया गया हैं।यह कार्रवाई रायगढ़ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत की गई। पुलिस की इस सफलता से गांजा तस्करों के नेटवर्क में हड़कंप मच गया हैं।
🟠मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल, कटकलिया में दबोची कार
पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी,कि ओडिशा से एक कार में अवैध गांजा भरकर अंबिकापुर की ओर ले जाया जा रहा हैं। सूचना मिलते ही लैलूंगा थाना पुलिस सक्रिय हुई और कटकलिया गांव के पास रणनीतिक तरीके से घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन OD10H0050 को रोक लिया।जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली,तो कार में छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके बाद मौके पर मौजूद तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।
🟠ओडिशा से छत्तीसगढ़ तक फैला हैं नेटवर्क
प्रारंभिक जांच में सामने आया हैं,कि आरोपी ओडिशा से गांजा खरीदकर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में सप्लाई करने का काम करते थे। इस बार खेप को अंबिकापुर पहुंचाया जाना था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते तस्करों का पूरा प्लान नाकाम हो गया।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी हैं,कि गांजा किस क्षेत्र से लाया गया था, इसका खरीदार कौन था और इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
🟠एनडीपीएस एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई
लैलूंगा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद गांजा, तस्करी में प्रयुक्त कार और अन्य सामग्री को जब्त कर लिया हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।पुलिस अधिकारियों का कहना हैं कि मामले की जांच गहराई से की जा रही हैं,और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
🟠नशे के कारोबार पर लगातार प्रहार जारी
रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया हैं,कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी हाल में पनपने नहीं दिया जाएगा। गांजा, नशीले पदार्थ और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जा रही हैं।पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की हैं,कि यदि कहीं नशे के कारोबार की सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को जानकारी दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।












