Nexis News

जशपुर नगर पालिका उपचुनाव में BJP का क्लीन स्वीप, दोनों वार्डों में कांग्रेस को मिली हार

संदिली सिंह,जशपुर,छत्तीसगढ़,5जून2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

नगर पालिका परिषद जशपुर के वार्ड क्रमांक 08 और 14 में हुए पार्षद उपचुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। दोनों ही वार्डों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस को करारा झटका दिया हैं। परिणाम सामने आते ही,भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला।वार्ड क्रमांक 08 से भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता साहू ने कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला भगत को 164 मतों के बड़े अंतर से हराकर जीत हासिल की। प्रेमलता साहू को कुल 381 वोट मिले, जबकि उर्मिला भगत को 217 मत प्राप्त हुए।वहीं वार्ड क्रमांक 14 में भाजपा प्रत्याशी प्रिया सिंह ने कांग्रेस की प्यारी कुजूर को 90 वोटों से पराजित कर जीत का परचम लहराया। प्रिया सिंह को 186 मत मिले, जबकि प्यारी कुजूर के पक्ष में 96 वोट पड़े।

🟠 दोनों वार्डों के नतीजे एक नजर में

🟠वार्ड क्रमांक 08

🔸️प्रेमलता साहू (भाजपा) – 381 वोट

🔸️उर्मिला भगत (कांग्रेस) – 217 वोट

🔸️जीत का अंतर – 164 वोट

🟠वार्ड क्रमांक 14

🔸️प्रिया सिंह (भाजपा) – 186 वोट

🔸️प्यारी कुजूर (कांग्रेस) – 96 वोट

🔸️जीत का अंतर – 90 वोट

शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ मतदान, उपचुनाव की पूरी प्रक्रिया जिला प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुई। निर्वाचन कार्य का संचालन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में किया गया।निर्वाचन प्रक्रिया में अपर कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर प्रदीप कुमार साहू, एसडीएम एवं ईआरओ विश्वास राव मस्के, उप जिला निर्वाचन अधिकारी समीर बड़ा, सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय सहित कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।तीन मतदान केंद्रों पर हुआ मतदान उपचुनाव के लिए कुल तीन मतदान केंद्र बनाए गए थे।

🔸️वार्ड 08 के लिए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में मतदान केंद्र क्रमांक 08 और 09

🔸️वार्ड 14 के लिए विजय भूषण सिंहदेव कन्या महाविद्यालय में मतदान केंद्र क्रमांक 18 मतदान प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए प्रत्येक केंद्र में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई थी।

🟠भाजपा को मिली बड़ी राजनीतिक बढ़त

नगर पालिका उपचुनाव के नतीजों को स्थानीय राजनीति में भाजपा के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा हैं। दोनों सीटों पर जीत के साथ भाजपा ने नगर पालिका में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली हैं, जबकि कांग्रेस को दोनों वार्डों में निराशा हाथ लगी हैं।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!