संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,6जून2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
1. खेल जगत में इतिहास : भारत के आर. प्रज्ञानंदा ने जीता ‘नॉर्वे चेस 2026’ का खिताब, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने, 20 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंदा ने इतिहास रच दिया हैं। उन्होंने फाइनल राउंड में जर्मनी के विन्सेंट कीमर को हराकर प्रतिष्ठित ‘नॉर्वे चेस 2026’ का खिताब अपने नाम कर लिया। वे 18 अंकों के साथ टॉप पर रहे।
2. भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी खुशखबरी: चौथी तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ रेट 7.8% रही, वैश्विक स्तर पर सबसे तेज, वैश्विक मंदी और चुनौतियों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था ने शानदार प्रदर्शन किया हैं। देश की जीडीपी विकास दर उम्मीद से बेहतर 7.8 फीसदी दर्ज की गई हैं, जिस पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के आर्थिक सुधार रंग ला रहे हैं।
3. गहरे समुद्र में भारत को बड़ी कामयाबी: अंडमान और निकोबार के पास मिला प्राकृतिक गैस का विशाल भंडार, ऑयल इंडिया लिमिटेड (Oil India) को गहरे समुद्र में तेल और प्राकृतिक गैस की खोज के दौरान निकोबार द्वीप समूह के पास गैस का एक बहुत बड़ा ब्लॉक मिला हैं। यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा हैं।
4. पाकिस्तान की नई चाल पर भारत का कड़ा रुख: POK और गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव कराने का भारत ने किया तीव्र विरोध, पाकिस्तान सरकार द्वारा पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर (POK) में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारियों पर भारत सरकार ने कड़ा ऐतराज जताया हैं। विदेश मंत्रालय ने दो टूक कहा हैं, कि पूरा POK भारत का अभिन्न हिस्सा हैं।
5. रूसी राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान: ‘पीएम मोदी एक संप्रभु राष्ट्र के मजबूत नेता, उन पर दबाव डालने की कोशिशें बेकार’,अंतरराष्ट्रीय मंच पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वतंत्र विदेश नीति की जमकर तारीफ की हैं । पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी भारत के राष्ट्रीय हितों से कभी समझौता नहीं करते और उन पर किसी बाहरी शक्ति का दबाव काम नहीं करता।
6. मानसून एक्सप्रेस की रफ्तार: केरल के बाद कर्नाटक और गोवा पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून, 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि मानसून तेजी से उत्तर की ओर बढ़ रहा हैं। दिल्ली, यूपी, बिहार और एमपी सहित देश के 17 राज्यों में आज धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ प्री-मानसून बारिश की चेतावनी दी गई हैं।
7. मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड अपडेट: लापरवाही बरतने वाले अस्पताल प्रबंधन पर FIR दर्ज, फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट था एक्सपायर, बिहार के मुजफ्फरपुर अस्पताल के आईसीयू (ICU) में लगी आग में 10 गंभीर मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय बेहद सख्त हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अस्पताल की एनओसी खत्म हो चुकी थी, जिसके बाद प्रबंधन पर केस दर्ज कर लिया गया हैं।
8. सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: ‘पेंशन कोई खैरात या इनाम नहीं, बल्कि अस्थायी कर्मचारियों का भी संवैधानिक अधिकार हैं, शीर्ष अदालत ने एक मामले की सुनवाई करते हुए ऐतिहासिक व्यवस्था दी हैं,कि लंबे समय तक सेवा देने वाले अस्थायी और संविदा कर्मचारियों को भी पेंशन के लाभ से वंचित नहीं किया जा सकता, यह उनका मौलिक अधिकार हैं।
9. कर्नाटक सियासत: मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार आज मंत्रियों की सूची के साथ राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से करेंगे मुलाकात, कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभालने के बाद डी.के. शिवकुमार आज दिल्ली दौरे पर हैं। वे पार्टी आलाकमान के साथ नई कैबिनेट के गठन और मंत्रियों के विभागों के बंटवारे पर अंतिम मुहर लगवाएंगे।
10. देश का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड स्तर पर: 682.3 अरब डॉलर पहुंचा आंकड़ा, 11 महीने के आयात के लिए पर्याप्त, आरबीआई (RBI) के गवर्नर ने घोषणा की है कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार मजबूत होकर 682.3 बिलियन डॉलर के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया हैं, जो देश की मजबूत आर्थिक स्थिति को दर्शाता हैं।












