संदिली सिंह,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,6जून2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
बलरामपुर जिले में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। थाना कोतवाली बलरामपुर पुलिस ने दहेजवार गोठान के पास जंगल में चल रहे, जुए के फड़ पर छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। वहीं कई अन्य जुआरी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी,कि दहेजवार जंगल में कुछ लोग 52 पत्ती ताश के जरिए रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही, पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक गुप्ता(जनपद सदस्य) निवासी ग्राम दहेजवार एवं रामप्रसाद निवासी वार्ड क्रमांक 07 बलरामपुर के रूप में हुई हैं। पुलिस ने आरोपियों और जुए के फड़ से कुल 3 हजार रुपये नकद तथा 3 मोटरसाइकिल जब्त की हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 03 के तहत मामला दर्ज किया गया हैं। थाना बलरामपुर में अपराध क्रमांक 89/2026 पंजीबद्ध कर मामले की जांच की जा रही हैं। वहीं मौके से फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी हैं।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना हैं,कि ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।












