संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,6जून2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
सरगुजा जिले के अंबिकापुर में सामाजिक संगठन रजा यूनिटी फाउंडेशन के,मुस्लिम सदस्यों ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति और छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन के प्रतिनिधियों ने सरगुजा कलेक्टर के माध्यम से अपनी मांग सरकार तक पहुंचाई।ज्ञापन में कहा गया है कि देश के करोड़ों लोग गाय को माता का दर्जा देते हैं,और उसके दूध सहित अन्य उत्पादों का उपयोग अपने दैनिक जीवन में करते हैं। ऐसे में गायों के संरक्षण और संवर्धन के लिए उन्हें राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया जाना चाहिए, जिससे उनके संरक्षण के लिए प्रभावी नीतियां बनाई जा सकें।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा,कि वर्तमान में बड़ी संख्या में गौवंश सड़कों पर आवारा पशुओं की तरह घूमते नजर आते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता हैं। इसके साथ ही गौवंशों के अवैध परिवहन और वध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की भी मांग की गई हैं।ज्ञापन में पर्याप्त संख्या में गौशालाओं के निर्माण, गौवंशों के बेहतर संरक्षण और उनकी सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था किए जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। संगठन का कहना हैं,कि गौवंश केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक हैं।
रजा यूनिटी फाउंडेशन के सदस्यों ने विश्वास जताया, कि गायों की सुरक्षा और संरक्षण से समाज में आपसी भाईचारा, सौहार्द और सामाजिक समरसता को और मजबूती मिलेगी।












