संदिली सिंह,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,6जून2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
बलरामपुर जिले में भाजपा के चुनाव चिन्ह और पार्टी नाम के कथित दुरुपयोग का मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ हैं। भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए, संबंधित जनप्रतिनिधि के खिलाफ संगठनात्मक और कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी हैं।जानकारी के अनुसार, जनपद सदस्य दीपक गुप्ता पर अपने लेटर पैड एवं अन्य दस्तावेजों में भाजपा के चुनाव चिन्ह और नाम का उपयोग करने का आरोप हैं। भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि संबंधित जनप्रतिनिधि पार्टी के सदस्य नहीं हैं और न ही संगठन में किसी पद पर कार्यरत हैं। इसके बावजूद पार्टी की पहचान और चुनाव चिन्ह का उपयोग किया जाना अनुचित हैं।
भाजपा जिला महामंत्री भानु प्रकाश दीक्षित और बलरामपुर मंडल अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया, कि इस संबंध में जनवरी माह में संबंधित जनप्रतिनिधि को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया था। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।भाजपा नेताओं का कहना हैं,कि मामला दोबारा सामने आने के बाद पूरी जानकारी जिला अध्यक्ष को भेज दी गई हैं और संगठन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। पार्टी का आरोप,कि किसी राष्ट्रीय राजनीतिक दल के नाम और चुनाव चिन्ह का अनधिकृत उपयोग चुनावी नियमों और राजनीतिक मर्यादाओं के खिलाफ हैं।
संगठन का कहना हैं,कि जांच के दौरान कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य भी प्राप्त हुए हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। भाजपा ने स्पष्ट किया है कि पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह के दुरुपयोग को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।इस पूरे घटनाक्रम के बाद जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई हैं। अब सभी की नजरें भाजपा संगठन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।












