संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,6जून2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री Sadhvi Niranjan Jyoti 7 जून को,एक दिवसीय आधिकारिक प्रवास पर रायपुर पहुंचेंगी। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार साध्वी निरंजन ज्योति सुबह 6:30 बजे नई दिल्ली से रवाना होकर सुबह 8:15 बजे रायपुर पहुंचेंगी। इसके बाद वे राज्य अतिथिगृह में ठहरेंगी और सुबह 9:30 बजे पिछड़ा समाज के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंगी।
सुबह 10:30 बजे वे मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai से शिष्टाचार भेंट करेंगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे राज्यपाल Ramen Deka से मुलाकात का कार्यक्रम निर्धारित हैं।दोपहर 2 बजे वे रायपुर स्थित Balbir Singh Juneja Indoor Stadium में आयोजित पिछड़ा वर्ग संगठन के “सामाजिक प्रगति चिंतन सम्मेलन” में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
इसके पश्चात अपराह्न 3 बजे राजकीय अतिथि गृह में पिछड़ा वर्ग के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगी। बैठक में मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यगण तथा पिछड़ा वर्ग विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष शाम 6:40 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।












