संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,6जून2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ में अवैध रेत उत्खनन और खनिज तस्करी के खिलाफ,प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई का दायरा और तेज कर दिया हैं। जिला प्रशासन, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा प्रदेशभर में लगातार छापेमार कार्रवाई की जा रही हैं। इसी क्रम में रायगढ़ जिले के खरसिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम बड़े डूमरपाली में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चैन माउंटेड पोकलेन मशीन को जब्त कर सील कर दिया गया।
🟠शिकायत मिलते ही हरकत में आया प्रशासन
खनिज विभाग के अनुसार बड़े डूमरपाली क्षेत्र में नदी से पोकलेन मशीन के माध्यम से अवैध रूप से,रेत निकालने और उसका परिवहन किए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर खनिज निरीक्षक एवं खनिज उड़नदस्ता दल ने संयुक्त रूप से मौके पर दबिश दी।जांच के दौरान अवैध उत्खनन में लगी पोकलेन मशीन मौके पर मिली, जिसे तत्काल जब्त कर सील कर दिया गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मशीन को ग्राम सरपंच की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया हैं।
🟠कड़े कानूनों के तहत दर्ज हुआ मामला
प्रशासन ने वाहन मालिक के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 एवं 23(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया हैं। अधिकारियों का कहना हैं,कि दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
🟠आधुनिक तकनीक से हो रही निगरानी
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया हैं,कि प्रदेशभर में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ व्यापक अभियान संचालित किया जा रहा हैं। इसके लिए आधुनिक तकनीक, स्थानीय खुफिया तंत्र और विशेष उड़नदस्ता दलों की मदद ली जा रही हैं।प्रशासन का लक्ष्य खनिज संपदा की सुरक्षा, राजस्व की चोरी पर रोक और अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना हैं।
🟠पर्यावरण संरक्षण भी बड़ी प्राथमिकता
विशेषज्ञों का मानना हैं,कि अनियंत्रित रेत उत्खनन से नदियों का प्राकृतिक स्वरूप प्रभावित होता हैं, भूजल स्तर में गिरावट आती हैं और पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ता हैं। ऐसे में प्रशासन की यह कार्रवाई केवल राजस्व सुरक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं।खनिज विभाग ने चेतावनी दी हैं,कि प्रदेश में कहीं भी अवैध खनन, परिवहन या भंडारण में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी और आने वाले समय में अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।












