संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,7जून2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का व्यस्त दौरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया हैं। मुख्यमंत्री आज धमतरी और रायपुर में आयोजित दो महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे धमतरी जिले में चन्दनाहूँ कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय महाअधिवेशन में शिरकत करेंगे, वहीं राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय मछुआरा संघ के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल होकर समाजजनों को संबोधित करेंगे।
🟠धमतरी में कुर्मी समाज के महाअधिवेशन में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे रायपुर स्थित सिविल लाइन मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा धमतरी जिले के लिए रवाना होंगे। उनका काफिला दोपहर 1:25 बजे ग्राम छाती स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण पहुंचेगा।इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित “केंद्रीय महाअधिवेशन – चन्दनाहूँ कुर्मी क्षत्रिय समाज, छत्तीसगढ़ प्रदेश” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान वे समाज के प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे।
🟠स्थानीय प्रतिनिधियों से भी करेंगे मुलाकात
महाअधिवेशन के बाद दोपहर 2:30 बजे से 3:00 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं।
🟠शाम को रायपुर में राष्ट्रीय मछुआरा संघ के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
धमतरी कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3:05 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे और शाम 4:00 बजे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे।इसके बाद शाम 4:05 बजे से 5:00 बजे तक आयोजित राष्ट्रीय मछुआरा संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देंगे तथा समाज के विकास से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे।
🟠शाम को मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे
रायपुर के कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:05 बजे इंडोर स्टेडियम से रवाना होंगे और लगभग 5:15 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
🟠सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर धमतरी के ग्राम छाती और रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर दोनों कार्यक्रम स्थलों पर कार्यकर्ताओं और समाजजनों में खास उत्साह देखा जा रहा हैं।












