संदिली सिंह,जगदलपुर,छत्तीसगढ़,7जून2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर जगदलपुर में आयोजित ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं के साथ साइकिल चलाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, खेल प्रेमियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वयं साइकिल चलाकर लोगों को नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधियों के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान युवाओं के साथ जुम्बा गतिविधियों में भी हिस्सा लिया और फिटनेस को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की।कार्यक्रम में सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पाण्डेय और कलेक्टर आकाश छिकारा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
🟠स्वस्थ जीवन के लिए साइकिल सबसे सरल माध्यम
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा,कि साइकिल न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं,बल्कि पर्यावरण संरक्षण का भी एक प्रभावी साधन हैं। नियमित साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ, सक्रिय और ऊर्जावान बना रहता हैं। उन्होंने कहा,कि आधुनिक जीवनशैली में बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के बीच साइकिलिंग एक बेहतर विकल्प बनकर उभरी हैं।उन्होंने कहा कि यदि लोग छोटी-छोटी दूरियों के लिए मोटर वाहनों के बजाय साइकिल का उपयोग करें तो प्रदूषण कम होगा और ईंधन की भी बचत होगी। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक बचत भी संभव हैं।
🟠फिटनेस के साथ पर्यावरण बचाने की पहल
अरुण साव ने कहा,कि साइकिल का अधिकाधिक उपयोग स्वच्छ और हरित वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता हैं। यह न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य बल्कि समाज और पर्यावरण के लिए भी लाभकारी हैं। उन्होंने लोगों से सप्ताह में कम से कम एक दिन साइकिल चलाने का संकल्प लेने की अपील की।
🟠युवाओं में दिखा खासा उत्साह
‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। साइकिल रैली और फिटनेस गतिविधियों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम ने फिट इंडिया और ग्रीन इंडिया के संदेश को मजबूती से आगे बढ़ाया।












