अर्पित तिवारी,रामानुजगंज,छत्तीसगढ़,08जून 2026
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के नेशनल पब्लिक स्कूल, रजखेता (वाड्रफनगर) में जिला अशासकीय संचालक कल्याण संघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। संघ के तीन वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के बाद, पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में जिले के विभिन्न निजी विद्यालयों के संचालकों और संघ के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
🟠प्रमेंद्र गुप्ता फिर बने अध्यक्ष
बैठक में पिछले तीन वर्षों के कार्यकाल की समीक्षा की गई, जिसमें संगठन द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई। इसके बाद सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रमेंद्र गुप्ता के नाम का प्रस्ताव अध्यक्ष पद के लिए रखा।सदस्यों के पूर्ण समर्थन और विश्वास के साथ प्रमेंद्र गुप्ता लगातार दूसरी बार जिला अशासकीय संचालक कल्याण संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
🟠नई कार्यकारिणी का गठन
नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई—
🔸️उपाध्यक्ष – महेन्द्र बारी, अभय उपाध्याय, नितेश गुप्ता, रश्मि गुप्ता, प्रेमलता जायसवाल एवं शिव बरत दास मानिकपुरी
🔸️सचिव – संदीप साहू
🔸️सहसचिव – आरिफ अनवर
🔸️कोषाध्यक्ष – मृत्युंजय सिन्हा
🔸️संरक्षकों पर फिर जताया विश्वास
संघ ने संगठन के संरक्षक पद पर पुन अशोक नाथ तिवारी, जयप्रकाश जायसवाल और गोपाल दास कुशवाहा को जिम्मेदारी सौंपते हुए उनके अनुभव और मार्गदर्शन पर भरोसा जताया।
🟠शिक्षा और समाजहित में कार्य करने का संकल्प
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन निजी विद्यालयों के हितों की रक्षा, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने का संकल्प दोहराया।
🟠अध्यक्ष ने जताया आभार
नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रमेंद्र गुप्ता ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर पुन विश्वास जताया हैं, जिसके लिए वे सभी के प्रति कृतज्ञ हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से एकजुट होकर शिक्षा और समाजहित में पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा,कि सभी के सहयोग से संगठन नई ऊर्जा के साथ जिले में शिक्षा के विकास और निजी विद्यालयों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेगा।












