Nexis News

जशपुर के शिक्षक महेश तिर्की ने राष्ट्रीय खेलों में लहराया छत्तीसगढ़ का परचम, जीते स्वर्ण और दो रजत पदक

न्यूज डेस्क,कुनकुरी,जशपुर,8जून2026,Nexis Newsजशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला डीपाटोली में पदस्थ शिक्षक महेश तिर्की ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले, शिक्षा विभाग और पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया हैं। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित एथलेटिक्स स्टेडियम में 5 से 7 जून तक आयोजित 14वें राष्ट्रीय खेल महोत्सव में उन्होंने स्वर्ण और रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।संयुक्त भारतीय खेल संघ द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से लगभग 2500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना और युवाओं में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

🟠राष्ट्रीय प्रतियोगिता के 40+ आयु वर्ग में महेश तिर्की ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए—

🔸️800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक

🔸️400 मीटर दौड़ में रजत पदक

🔸️200 मीटर दौड़ में रजत पदक अपने नाम किया।

उनकी इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली हैं। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने कुल 8 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीतकर राज्य का मान बढ़ाया।

🟠राष्ट्रीय स्तर पर पहले भी दिखा चुके हैं प्रतिभा

महेश तिर्की खेल जगत में कोई नया नाम नहीं हैं। वे इससे पहले भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पांच बार राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए,अनेक पदक हासिल किए हैं।उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण ही उनकी सफलता का आधार रहा हैं।

🟠युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत

महेश तिर्की सिर्फ खिलाड़ी और शिक्षक ही नहीं, बल्कि युवाओं के मार्गदर्शक भी हैं। वे प्रतिदिन सलियाटोली खेल मैदान में पुलिस और सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को शारीरिक प्रशिक्षण और फिटनेस की शिक्षा देते हैं।उनके मार्गदर्शन में अब तक चार युवकों का चयन पुलिस विभाग में हो चुका हैं। वे युवाओं को नियमित व्यायाम, योगाभ्यास और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

🟠शिक्षा और खेल का बेहतरीन संगम

विद्यालय के प्रधान पाठक लव कुमार गुप्ता ने महेश तिर्की की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा,कि उनका समर्पण और परिश्रम युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं। खेलों में रुचि रखने वाले युवा उनसे प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्राप्त कर अपने भविष्य को नई दिशा दे सकते हैं।उन्होंने कहा,कि महेश तिर्की जैसे शिक्षक शिक्षा के साथ-साथ खेल और व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!