न्यूज डेस्क,सारंगढ़,बिलाईगढ़,8जून2026
खरीफ सीजन की शुरुआत से पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा हैं। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिलेभर में खाद, बीज और कीटनाशकों की गुणवत्ता एवं उपलब्धता सुनिश्चित करने विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा हैं।
इसी कड़ी में उर्वरक निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता ने सरसीवा क्षेत्र के प्रमुख उर्वरक विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान मेसर्स महामाया ट्रेडर्स, मेसर्स ऋषि ट्रेडर्स और मेसर्स प्रकाश ट्रेडर्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अनियमितता पाए जाने पर मेसर्स प्रकाश ट्रेडर्स, पेंड्रावन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया हैं।
🟠नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई
कृषि विभाग द्वारा जिलेभर में अब तक 57 निजी एवं सहकारी उर्वरक विक्रय केंद्रों की जांच की जा चुकी हैं। जांच के दौरान कई स्थानों पर रिकॉर्ड संधारण, स्टॉक प्रबंधन और वितरण प्रक्रिया में अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं।
🔸️27 विक्रय केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी
🔸️8 खाद दुकानों के लाइसेंस निलंबित
🔸️कालाबाजारी का 1 मामला कलेक्टर न्यायालय में विचाराधीन
🔸️एफसीओ एक्ट 1985 के तहत लगातार कार्रवाई जारी
अधिकारियों ने स्पष्ट किया हैं,कि किसानों के अधिकारों से खिलवाड़ करने वाले किसी भी विक्रेता को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी निरीक्षण अभियान जारी रहेगा।
🟠खरीफ सीजन के लिए खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण
कृषि विभाग के अनुसार जिले में किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
🟠 उपलब्ध स्टॉक
🔸️16,805.360 मीट्रिक टन रासायनिक खाद
🔸️15,801 क्विंटल प्रमाणित बीज
🟠 अब तक वितरण
🔸️8,554 मीट्रिक टन खाद वितरित
🔸️5,053 क्विंटल बीज वितरित
🟠सहकारी क्षेत्र में उपलब्ध प्रमुख उर्वरक
🔸 यूरिया – 12,295 मीट्रिक टन
🔸 डीएपी – 1,608 मीट्रिक टन
🔸 एनपीके – 1,489 मीट्रिक टन
🔸 एमओपी – 996 मीट्रिक टन
🔸 अन्य उर्वरक – 1,266 मीट्रिक टन
अधिकारियों के मुताबिक यह उपलब्धता पिछले वर्ष खरीफ सीजन में वितरित उर्वरकों का लगभग 66 प्रतिशत हैं,और आगे भी लगातार आपूर्ति की जा रही हैं।
🟠किसानों से अफवाहों से दूर रहने की अपील
जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे खाद की कमी या कृत्रिम संकट जैसी भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें। प्रशासन किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।किसानों को सलाह दी गई हैं,कि वे केवल अधिकृत विक्रय केंद्रों से ही उर्वरक खरीदें तथा किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, अधिक मूल्य वसूली या अनियमितता की जानकारी तत्काल कृषि विभाग को दें।












