Nexis News

नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री : रेखा महमिया

न्यूज डेस्क,सारंगढ़,छत्तीसगढ़,8जून2026

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रायगढ़ की महामंत्री रेखा महमिया ने,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार सबसे लंबे कार्यकाल को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास की एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया हैं। उन्होंने कहा, कि यह केवल एक राजनीतिक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि देश की जनता के अटूट विश्वास, मजबूत नेतृत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत का प्रतीक है।रेखा महमिया ने बताया,कि नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद वर्ष 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में भी लगातार जीत दर्ज कर उन्होंने केंद्र की सत्ता में अपनी निरंतरता बनाए रखी। तीन आम चुनावों में लगातार मिली सफलता के साथ उनका कार्यकाल बिना किसी रुकावट के जारी रहा।

🟠नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा

रेखा महमिया ने कहा,कि 9 जून 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लगातार कार्यकाल 4398 दिनों का हो गया, जो स्वतंत्र भारत के इतिहास में किसी भी प्रधानमंत्री का सबसे लंबा निरंतर कार्यकाल हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम था, जिन्होंने लगातार 4397 दिनों तक प्रधानमंत्री पद संभाला था।उन्होंने कहा,कि 9 जून 2026 भारतीय राजनीतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण तिथि के रूप में दर्ज हो गई हैं, क्योंकि इसी दिन नरेंद्र मोदी ने सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का नया कीर्तिमान स्थापित किया।

🟠जनता के विश्वास और नेतृत्व की जीत

रेखा महमिया ने कहा,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह उपलब्धि देशवासियों के विश्वास, सुशासन, विकास और मजबूत नेतृत्व की स्वीकृति का परिणाम हैं। पिछले वर्षों में देश ने आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, वैश्विक प्रतिष्ठा, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की हैं।उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में जनता ही सर्वोच्च होती है और यह रिकॉर्ड देश की जनता द्वारा दिए गए लगातार समर्थन का प्रमाण हैं।

 

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!