न्यूज डेस्क,कोरबा,छत्तीसगढ़,8जून2026
कोरबा के मानिकपुर क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया हैं। घटना में घायल युवक को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद पुलिस ने, त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 जून 2026 को प्रार्थी प्रकाश सिंह ने पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई,कि उनका पुत्र प्रदीप दास शाम करीब 6:40 बजे मोहल्ले में मौजूद था। इसी दौरान आरोपी ईश्वर बंजारे वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने लगा।
🟠कटरनुमा हथियार से किया हमला
बताया जा रहा हैं,कि विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए,अपने पास रखे धारदार कटरनुमा हथियार से प्रदीप दास पर हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों के साथ भी आरोपी ने मारपीट की, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
🟠दो दिन में आरोपी गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही,पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर की टीम ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 6 जून 2026 को आरोपी ईश्वर बंजारे को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया हैं।
🟠 न्यायालय में पेश, रिमांड पर भेजा गया
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया हैं। मामले की आगे की जांच जारी हैं।पुलिस अधिकारियों का कहना हैं,कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही हैं,और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।












