Nexis News

जुआरियों के अड्डों पर पुलिस का बड़ा छापा! 15 लाख नकद, लग्जरी कारें जब्त, कई हिरासत में

न्यूज डेस्क,राउरकेला,उड़ीसा,8जून2026

राउरकेला में अवैध जुआ कारोबार के खिलाफ पुलिस ने,बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-13 स्थित लुआकेरा क्षेत्र में कथित जुआ गिरोह के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। सोमवार तड़के हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के मुख्य संचालक बताए जा रहे बाहान कंसारी और उसके भाई दिलीप कंसारी समेत 8 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया हैं।छापेमारी के दौरान पुलिस ने 15 लाख रुपये से अधिक नकद राशि, जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और दो लग्जरी कारें भी जब्त की हैं। कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

🟠जंगलों और सुनसान इलाकों में चलता था कथित जुआ नेटवर्क

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लंबे समय से क्षेत्र में बड़े स्तर पर जुआ संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। गुप्त सूचना और लगातार शिकायतों के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।टीम ने पूरी गोपनीयता के साथ लुआकेरा स्थित तीन अलग-अलग मकानों पर एक साथ दबिश दी। अचानक हुई कार्रवाई से जुआ खेलने और संचालित करने वालों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।प्रारंभिक जांच में सामने आया हैं,कि कथित रूप से यह गिरोह आसपास के जंगलों और सुनसान क्षेत्रों में भी जुआ संचालन का नेटवर्क चला रहा था, जहां लाखों रुपये के दांव लगाए जाते थे।

🟠स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद खुला मामला

स्थानीय नागरिकों का कहना हैं,कि वे लंबे समय से इस अवैध गतिविधि से परेशान थे। कई बार विरोध और शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद लोगों ने सीधे वरिष्ठ अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाई, जिसके बाद यह बड़ी कार्रवाई संभव हो सकी।क्षेत्रवासियों का मानना है कि इस कार्रवाई से अवैध जुआ कारोबार पर बड़ा झटका लगा हैं।

🟠स्थानीय पुलिस की भूमिका पर भी उठे सवाल

इस पूरे मामले के बाद अब स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।लोग पूछ रहे हैं,कि यदि क्षेत्र में महीनों से लाखों रुपये के दांव लग रहे थे और लगातार भीड़ जुट रही थी, तो संबंधित थाना पुलिस को इसकी जानकारी क्यों नहीं थी? क्या अवैध गतिविधियां उनकी नजरों से दूर थीं या कहीं और चूक हुई?इन्हीं सवालों ने अब मामले को और गंभीर बना दिया हैं।

🟠बड़े नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस जब्त नकदी, वाहनों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस जुआ नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं तथा इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह तो सक्रिय नहीं था।अधिकारियों का कहना हैं,कि जांच के आधार पर आगे और भी कार्रवाई की जा सकती हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!