Nexis News

घरेलू विवाद में दादा की हत्या, 24 घंटे के भीतर आरोपी नाती गिरफ्तार

अर्पित तिवारी,रामानुजगंज,छत्तीसगढ़,08जून 2026

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के चांदो थाना क्षेत्र में, घरेलू विवाद के चलते एक युवक द्वारा अपने ही दादा की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। घटना के बाद फरार हुए आरोपी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नवाडीह निवासी 65 वर्षीय भुवनेश्वर केरकेटा 7 जून को अपने घर में मौजूद थे। इसी दौरान उनका 20 वर्षीय नाती अरुण केरकेटा घर पहुंचा। बताया जा रहा हैं,कि घरेलू कामकाज और जिम्मेदारियों को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

विवाद इतना बढ़ गया,कि आरोपी अरुण केरकेटा ने घर में रखे धारदार बसुला से अपने दादा के सिर और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर चोटों के कारण भुवनेश्वर केरकेटा की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था। मृतक की पत्नी मुनिया केरकेटा की शिकायत पर थाना चांदो में अपराध क्रमांक 21/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया।

🟠24 घंटे में पुलिस की बड़ी सफलता

मामले की गंभीरता को देखते हुए,पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी जिले से बाहर भागने की फिराक में राजपुर-बरियों मार्ग की ओर जा रहा हैं।सूचना के आधार पर थाना चांदो और थाना राजपुर की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर आरोपी अरुण केरकेटा को राजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मामले की आगे की विवेचना जारी हैं।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!