Nexis News

सुशासन तिहार 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को दिया सुशासन का मंत्र

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,08जून 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के तहत बालोद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों में संचालित विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की व्यापक समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा,  कि सुशासन तिहार केवल एक प्रशासनिक अभियान नहीं, बल्कि शासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने का माध्यम हैं।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और संवेदनशील समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा शासन की किसी भी योजना से कोई पात्र हितग्राही वंचित न रहे।

🟠पीएम आवास और पीएम सूर्यघर योजना पर विशेष जोर

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने वर्षा ऋतु से पहले, अधिकतम स्वीकृत प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत वर्ष 2027 तक प्रदेश में 5 लाख सौर संयंत्र स्थापित करने के लक्ष्य को मिशन मोड में पूरा करने पर जोर दिया।

राजस्व मामलों का त्वरित निराकरण हो। मुख्यमंत्री ने नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, नक्शा सुधार सहित लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए पुराने मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना और राजस्व अभिलेखों के अद्यतन कार्यों में भी तेजी लाने को कहा।

🟠किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होनी चाहिए

खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने किसानों को पर्याप्त खाद और बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग को बढ़ावा देने तथा किसानों को इसके लाभों की जानकारी देने पर बल दिया।

🟠महिला सशक्तिकरण और लखपति दीदी मॉडल की सराहना

समीक्षा के दौरान बताया गया कि मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में 20,245 और बालोद जिले में 36,312 महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने और रेडी-टू-ईट खाद्य सामग्री निर्माण में उनकी भागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए।

🟠स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क सुरक्षा पर फोकस

मुख्यमंत्री ने बारिश के मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, मौसमी बीमारियों की रोकथाम और स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारी सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, सड़क सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने और डिजिटल सेवाओं के विस्तार पर भी विशेष जोर दिया।

🟠पेयजल, सड़क और डिजिटल सेवाओं की समीक्षा

जल जीवन मिशन के तहत निर्बाध पेयजल आपूर्ति, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लंबित कार्यों को बारिश से पहले पूरा करने और ई-ऑफिस, ई-डिस्ट्रिक्ट व सेवा सेतु पोर्टल जैसी डिजिटल सेवाओं के विस्तार पर भी मुख्यमंत्री ने विशेष निर्देश दिए।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!