Nexis News

जंगल के बीच क्रिकेट, खिलाड़ियों के साथ बैटिंग करते दिखे उप मुख्यमंत्री अरुण साव

न्यूज डेस्क,सुकमा,बस्तर,8जून2026बस्तर के विकास और बदलती तस्वीर की एक प्रेरणादायक झलक उस समय देखने को मिली,जब उप मुख्यमंत्री अरुण साव सुकमा प्रवास के दौरान अचानक जंगल के बीच चल रहे,एक क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंच गए। युवाओं को क्रिकेट खेलते देख उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई और सीधे मैदान में उतरकर खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेला।किरंदुल-सुकमा मार्ग पर स्थित मुनगा गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान साव ने क्रीज पर उतरकर बल्लेबाजी की और खिलाड़ियों की गेंदों पर शानदार शॉट लगाए। मैदान में मौजूद खिलाड़ियों और ग्रामीणों के लिए यह पल यादगार बन गया।

बातचीत के दौरान खिलाड़ियों ने बताया कि 7 जून से आयोजित इस टूर्नामेंट में आसपास के गांवों की 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। खिलाड़ियों के उत्साह और खेल के प्रति समर्पण को देखते हुए उप मुख्यमंत्री ने सभी 16 टीमों को क्रिकेट किट उपलब्ध कराने की घोषणा की।खिलाड़ियों ने क्षेत्र में खेल मैदान की कमी की समस्या भी रखी, जिस पर साव ने कलेक्टर को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।उप मुख्यमंत्री अरुण साव इन दिनों चार दिवसीय बस्तर प्रवास पर हैं। इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों, निर्माण परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही अधिकारियों की बैठक लेकर प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं,ताकि बस्तर के विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जा सके।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!