Nexis News

सुबह-सुबह मौत बनकर आया गजराज: खेत जाने निकले ग्रामीण को हाथी ने कुचला, गांव में पसरा मातम

अर्पित तिवारी,रामानुजगंज,छत्तीसगढ़,9जून 2026

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के,राजपुर वन परिक्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई हैं। सुबह खेत जाने के लिए घर से निकले एक ग्रामीण की जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ हैं,जबकि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुंदीकला निवासी पीतू पान (55 वर्ष) बुधवार तड़के करीब 5 बजे अपने खेत की ओर जाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान गांव से कुछ दूरी पर जंगल के समीप पहले से मौजूद एक हाथी से उनका सामना हो गया। देखते ही देखते हाथी ने ग्रामीण पर हमला कर दिया और उसे कुचल दिया। हमले में उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

🟠इलाके में 8 हाथियों का दल, वन विभाग ने दी थी चेतावनी

वन विभाग के मुताबिक 8 जून की शाम सरगुजा वनमंडल की ओर से हाथियों का एक दल राजपुर क्षेत्र में प्रवेश किया था। दल में एक दंतैल हाथी सहित कुल 8 हाथी शामिल हैं। हाथियों की गतिविधियों पर वन विभाग लगातार नजर रख रहा था और ग्रामीणों को सतर्क रहने की समझाइश भी दी गई थी।वन अमले और हाथी मित्र दल द्वारा गांव-गांव जाकर लोगों को जंगल की ओर न जाने और हाथियों से दूरी बनाए रखने की चेतावनी दी जा रही थी। इसके बावजूद यह दुखद घटना हो गई।

🟠परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। मृतक के परिजनों को तत्काल सहायता के रूप में 25 हजार रुपये प्रदान किए गए हैं। वहीं नियमानुसार प्रक्रिया पूरी होने के बाद 5 लाख 75 हजार रुपये की शेष मुआवजा राशि भी दी जाएगी।

🟠वन विभाग की अपील

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की हैं,कि हाथियों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में सतर्क रहें, अनावश्यक रूप से जंगल की ओर न जाएं और किसी भी स्थिति में हाथियों के नजदीक जाने का प्रयास न करें। हाथियों की सूचना मिलने पर तत्काल वन विभाग को सूचित करें।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!