Nexis News

78 साल बाद अबुझमाड़ के मयूरीपारा तक पहुंची विकास की राह, सड़क बनने से बदली ग्रामीणों की जिंदगी

न्यूज डेस्क,बीजापुर,9जून2026

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड स्थित अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में विकास की नई तस्वीर उभर रही हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत बैल से मयूरीपारा तक बन रही सड़क ने वर्षों से, मूलभूत सुविधाओं से वंचित ग्रामीणों के जीवन में बदलाव की नई उम्मीद जगाई हैं।

🟠16 किलोमीटर सड़क से जुड़ेगा दूरस्थ मयूरीपारा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बैल से मयूरीपारा तक 16 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा हैं। परियोजना के तहत अब तक 13 किलोमीटर मिट्टीकृत सड़क का निर्माण पूरा हो चुका हैं। साथ ही मुरूमीकरण और छह पुलियों का निर्माण अंतिम चरण में हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार शेष कार्य जून माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।

🟠दुर्गम जंगलों और नदी पार करने की मजबूरी से मिलेगी राहत

ग्राम बैल की सरपंच जुग्गी अठामी ने बताया,कि सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को वर्षों तक घने जंगलों के रास्ते कई किलोमीटर पैदल चलकर दैनिक जरूरतों, स्वास्थ्य सेवाओं और बाजार तक पहुंचना पड़ता था। बरसात के दिनों में नदी पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता था, जिससे जोखिम और परेशानी दोनों बढ़ जाती थीं।उन्होंने कहा कि आजादी के 78 वर्षों बाद भी नक्सल प्रभाव और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण यह क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से दूर था, लेकिन अब सड़क निर्माण से लोगों को राहत मिलने लगी हैं।

🟠शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच हुई आसान

सड़क बनने से स्कूली बच्चों के लिए स्कूल पहुंचना आसान हो गया हैं। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में भी सुधार हुआ हैं। अब आपात स्थिति में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सकता हैं,जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिल रही हैं।

🟠ग्रामीणों के लिए विकास और समृद्धि का नया रास्ता

ग्रामीणों का कहना हैं,कि यह सड़क सिर्फ एक मार्ग नहीं बल्कि क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसरों का द्वार हैं। बैल-मयूरीपारा सड़क के पूर्ण होने से सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से अबुझमाड़ जैसे दूरस्थ और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा हैं।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!