Nexis News

सीएम हेल्पलाइन 1076 का शुभारंभ : अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या, 24×7 मिलेगी सुविधा

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,9जून2026छत्तीसगढ़ में सुशासन और जवाबदेही को नई दिशा देते हुए,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में राज्य की बहुप्रतीक्षित सीएम हेल्पलाइन 1076 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने हेल्पलाइन के आधिकारिक लोगो का भी विमोचन किया। कार्यक्रम में मंत्रिपरिषद के सदस्य और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि राज्य सरकार का संकल्प हैं,कि प्रदेश के हर नागरिक की समस्या सुनी जाए और उसका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा,कि सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त शिकायतों और सुझावों ने एक प्रभावी एवं स्थायी जनसंपर्क तंत्र की आवश्यकता को सामने रखा, जिसके परिणामस्वरूप सीएम हेल्पलाइन 1076 की शुरुआत की गई हैं।

अब प्रदेशवासी टोल फ्री नंबर 1076 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे, सुझाव दे सकेंगे और शासन की योजनाओं एवं सेवाओं के संबंध में फीडबैक भी साझा कर सकेंगे। यह व्यवस्था शासन और जनता के बीच संवाद को और मजबूत बनाएगी।मुख्यमंत्री ने बताया कि हेल्पलाइन को डिजिटल युग की जरूरतों के अनुरूप व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म से भी जोड़ा गया हैं, जिससे नागरिक मोबाइल के माध्यम से आसानी से अपनी बात सरकार तक पहुंचा सकेंगे।

🟠42 विभाग, 8 हजार अधिकारी और 1195 श्रेणियों में समाधान

सीएम हेल्पलाइन के दायरे में राज्य शासन के 42 विभागों के लगभग 8 हजार अधिकारी शामिल किए गए हैं। 1195 विभिन्न श्रेणियों में शिकायतों के समयबद्ध निराकरण की व्यवस्था की गई हैं।प्रत्येक शिकायत को एक यूनिक आईडी प्रदान की जाएगी, जिससे आवेदक अपनी शिकायत की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक कर सकेगा। यदि शिकायतकर्ता समाधान से संतुष्ट नहीं होता है तो मामला स्वतः उच्च अधिकारियों के पास पुनः जांच और परीक्षण के लिए भेज दिया जाएगा।

🟠24 घंटे, सप्ताह के सातों दिन रहेगी सक्रिय

सीएम हेल्पलाइन 1076 चौबीसों घंटे और सप्ताह के सातों दिन संचालित रहेगी। इसके लिए तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की तैनाती की गई हैं। सचिव स्तर के अधिकारी डैशबोर्ड के माध्यम से नियमित निगरानी करेंगे, वहीं मुख्यमंत्री सचिवालय भी इसकी सतत मॉनिटरिंग करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा,कि यह केवल शिकायत निवारण का मंच नहीं बल्कि जनभागीदारी को बढ़ावा देने का एक प्रभावी माध्यम भी हैं। नागरिक राज्य के विकास से जुड़े अपने सुझाव भी इस मंच के जरिए साझा कर सकेंगे, जिससे नीति निर्माण और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सचिव एवं सचिव, सुशासन एवं अभिसरण विभाग राहुल भगत ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली और विशेषताओं की जानकारी दी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, मुख्य सचिव विकासशील सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!