Nexis News

राज्य स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता में चंद्रपुर के शिवांश सिदार का जलवा, दोहरी उपलब्धि से बढ़ाया जिले का मान

न्यूज डेस्क,चंद्रपुर,छत्तीसगढ़,9जून2026

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, चंद्रपुर के प्रतिभाशाली छात्र शिवांश सिदार ने राज्य स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए चंद्रपुर नगर और सक्ती जिले का नाम रोशन किया हैं। रायगढ़ के अग्रोहा धाम में आयोजित प्रतियोगिता में शिवांश ने अपनी अद्भुत गणितीय क्षमता का परिचय देते हुए लिसनिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तथा विजुअल प्रतियोगिता में द्वितीय रनर-अप का स्थान हासिल किया।शिवांश की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर हैं। कम उम्र में हासिल की गई यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिणाम मानी जा रही हैं।

🟠लगातार दूसरी बार रचा इतिहास

कक्षा पांचवीं के छात्र शिवांश सिदार ने लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया हैं। जानकारी के अनुसार वे इस उपलब्धि को लगातार दो बार हासिल करने वाले छत्तीसगढ़ के पहले प्रतिभागी बने हैं।उनकी इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद शिवांश की प्रतिभा की हर ओर चर्चा हो रही हैं।

🟠माता-पिता और मार्गदर्शन का मिला पूरा साथ

शिवांश की सफलता के पीछे उनके माता-पिता का महत्वपूर्ण योगदान रहा हैं। उनके पिता कार्तिक राम सिदार और माता रेशमा सिदार ने तैयारी के दौरान लगातार उनका उत्साहवर्धन किया और हर कदम पर मार्गदर्शन दिया।परिवार के सहयोग और शिवांश की कड़ी मेहनत का ही परिणाम हैं,कि उन्होंने राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और दोहरी उपलब्धि हासिल की।

🟠बधाइयों का लगा तांता

शिवांश सिदार की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, नगरवासियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं।अबेकस प्रतियोगिताओं में लगातार शानदार प्रदर्शन कर शिवांश ने यह साबित कर दिया हैं,कि छोटे शहरों और कस्बों के बच्चे भी अपनी प्रतिभा के दम पर राज्य स्तर पर बड़ी पहचान बना सकते हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!