Nexis News

तरांगन राष्ट्रीय कला महोत्सव में छत्तीसगढ़ की महिमा चन्द्रा का कमाल, राष्ट्रीय स्तर पर जीता प्रथम स्थान

न्यूज डेस्क,रायगढ़,छत्तीसगढ़,9जून2026

उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित प्रतिष्ठित ‘तरांगन’ अखिल भारतीय राष्ट्रीय नृत्य, संगीत एवं ललित कला प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की नन्ही प्रतिभा महिमा चन्द्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए,प्रथम स्थान हासिल किया हैं। रायगढ़ जिले के छाल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवापारा की 7 वर्षीय महिमा की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र और प्रदेश में खुशी की लहर हैं।चार दिवसीय राष्ट्रीय महोत्सव में देशभर से आए प्रतिभागियों के बीच महिमा चन्द्रा ने अपनी उत्कृष्ट कला प्रतिभा का परिचय देते हुए निर्णायक मंडल को प्रभावित किया और प्रथम स्थान अपने नाम कर लिया। उनकी सफलता ने रायगढ़ और छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया हैं।

🟠राष्ट्रीय मंच पर बिखेरा प्रतिभा का जादू

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता दुर्ग (छत्तीसगढ़) की संस्था ‘कथक रॉकर्स’ द्वारा आयोजित की गई थी, जिसे भारत सरकार के MSME एवं ISO से प्रमाणन प्राप्त हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के प्रतिभाशाली कलाकारों ने भाग लिया था।कड़े मुकाबले के बीच महिमा ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया और राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

🟠गुरु और माता-पिता के सहयोग से मिली सफलता

महिमा चन्द्रा की इस उपलब्धि के पीछे उनके माता-पिता और गुरु का महत्वपूर्ण योगदान रहा हैं। उनके पिता तोस राम चन्द्रा और माता कलेश्वरी चन्द्रा ने बचपन से ही उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित किया और हर कदम पर सहयोग दिया।वहीं उनकी गुरु प्रीति चन्द्रा (नृत्य शक्ति कला केंद्र, बिलासपुर) के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण ने महिमा को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

🟠मोबाइल के माध्यम से सीखती हैं नृत्य

महिमा की सफलता की सबसे प्रेरणादायक बात यह हैं, कि वह अपनी गुरु से मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन नृत्य प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं। ग्रामीण अंचल से आने वाली इस बाल प्रतिभा ने साबित कर दिया है कि यदि सही मार्गदर्शन, परिवार का सहयोग और मजबूत संकल्प हो तो किसी भी मंच पर सफलता हासिल की जा सकती हैं।महिमा की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, शिक्षकों और नागरिकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!