न्यूज डेस्क,बिलासपुर,छत्तीसगढ़,9जून2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के,अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर द्वारा मंगलवार को लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुईं। सम्मेलन में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या उपस्थित रही।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को देश के विकास का स्वर्णिम काल बताते हुए कहा,कि वर्ष 2014 के बाद भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है और आज देश विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा हैं।
🟠गरीब, किसान, महिला और युवा बने सरकार की प्राथमिकता
सावित्री ठाकुर ने कहा,कि केंद्र सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं, जिनका लाभ देश के करोड़ों नागरिकों तक पहुंचा हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का काम किया हैं।
🟠स्वच्छ भारत अभियान से महिलाओं को मिला सम्मान
केंद्रीय मंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन का उल्लेख करते हुए कहा,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण किया गया हैं। इससे महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य को नई मजबूती मिली हैं।
🟠मुद्रा योजना से बढ़ी महिलाओं की आत्मनिर्भरता
सावित्री ठाकुर ने कहा,कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के माध्यम से लाखों महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। आज बड़ी संख्या में महिलाएं उद्यमिता की ओर बढ़ रही हैं और आत्मनिर्भर बनकर परिवार तथा देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।उन्होंने कहा,कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार लगातार कार्य कर रही है। राजनीति और निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए नारी वंदन जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं।
🟠”नारी शक्ति बनेगी विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत”
केंद्रीय मंत्री ने कहा,कि विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने विश्वास जताया,कि नारी शक्ति की सक्रिय भागीदारी, नेतृत्व और सहयोग से वर्ष 2047 तक विकसित भारत का संकल्प निश्चित रूप से पूरा होगा।सम्मेलन के दौरान भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों और विकसित भारत के विजन को जनता तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया।











