Nexis News

ओडिशा-झारखंड सीमा पर अंतरराज्यीय जुआ रैकेट का भंडाफोड़, ₹28.39 लाख नकद समेत सोना-चांदी और वाहन जब्त

न्यूज डेस्क,राउरकेला,उड़ीसा,9जून2026

ओडिशा-झारखंड सीमा क्षेत्र में संचालित कथित अंतरराज्यीय जुआ नेटवर्क के खिलाफ,राउरकेला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित जुआ रैकेट का पर्दाफाश किया हैं। सेक्टर-15 थाना क्षेत्र के लुआकेरा गांव में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने लाखों रुपये की नकदी, सोना-चांदी के आभूषण, कई वाहन और जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की हैं।पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने लुआकेरा गांव में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मौके से 28 लाख 39 हजार रुपये नकद, लगभग 405 ग्राम सोने के आभूषण, 600 ग्राम चांदी के आभूषण, तीन चारपहिया वाहन, चार मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन, 68 पासे (डाइस), जुआ खेलने में उपयोग की जाने वाली बांस की टोकरियां तथा एक नोट गिनने की मशीन जब्त की गई।🟠दो हिरासत में, कई संदिग्धों की तलाश जारी

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया हैं। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं,कि यह नेटवर्क ओडिशा और झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों तक फैला हो सकता हैं। पुलिस को कई अन्य लोगों की संलिप्तता की भी आशंका हैं।जांच एजेंसियां जब्त मोबाइल फोन, दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं। फरार संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश तेज कर दी गई हैं।

🟠बरामदगी से बड़े नेटवर्क के संकेत

पुलिस सूत्रों का मानना हैं,कि इतनी बड़ी मात्रा में नकदी और कीमती आभूषणों की बरामदगी इस बात का संकेत हैं,कि यह अवैध कारोबार लंबे समय से संगठित तरीके से संचालित किया जा रहा था। मौके से नोट गिनने की मशीन की बरामदगी ने भी जुआ कारोबार के बड़े पैमाने को उजागर किया हैं।

🟠एफआईआर दर्ज, जांच जारी

पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की जांच जारी हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने और इससे जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए जांच को और तेज किया जाएगा।सीमा क्षेत्र में सक्रिय कथित अवैध जुआ कारोबार के खिलाफ यह कार्रवाई पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही हैं। हालांकि इस घटना ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया हैं,कि इतना बड़ा नेटवर्क आखिर कब से संचालित हो रहा था और स्थानीय स्तर पर इसकी जानकारी संबंधित एजेंसियों तक पहले क्यों नहीं पहुंची।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!