Nexis News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर रायपुर के महाकाली मंदिर में विशेष हवन-यज्ञ

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,10जून2026

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर,राजधानी रायपुर स्थित प्रसिद्ध महाकाली मंदिर में विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घ और सफल जीवन के साथ-साथ देश की निरंतर प्रगति, विकास और समृद्धि की कामना को लेकर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, विधायक सुनील सोनी, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन में आहुति देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु एवं राष्ट्र की खुशहाली की प्रार्थना की।

🟠वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ हवन

महाकाली मंदिर परिसर में धार्मिक विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आयोजित हवन-यज्ञ में उपस्थित,श्रद्धालुओं ने देश के उज्ज्वल भविष्य और प्रधानमंत्री मोदी के सफल नेतृत्व की कामना की। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है।

🟠देश की उन्नति और जनकल्याण की कामना

हवन-यज्ञ में शामिल जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा हैं। इसी भावना के साथ उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए यह विशेष धार्मिक आयोजन किया गया।इस अवसर पर मंत्री रामविचार नेताम ने,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि देश आज विश्व मंच पर नई पहचान बना रहा हैं और आमजन तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!