संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,11जून2026
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से गुरुवार को लोकभवन में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक सुब्रत साहू के नेतृत्व में संपन्न हुई।इस अवसर पर राज्यपाल डेका ने युवा अधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए,कहा कि प्रशासनिक सेवा केवल एक पद नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
उन्होंने अधिकारियों से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।राज्यपाल ने कहा,कि आम नागरिकों को त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय मिलना चाहिए। प्रशासन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुंचाना होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को विशेष रूप से समाज के कमजोर, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के कल्याण को प्राथमिकता देने की सलाह दी।
उन्होंने यह भी कहा कि एक सफल प्रशासक वही होता हैं,जो अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति भी संवेदनशील और सहयोगात्मक दृष्टिकोण रखे। मानवीय मूल्यों और जनहित को केंद्र में रखकर कार्य करने से प्रशासन में जनता का विश्वास मजबूत होता हैं।इस दौरान राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के संचालक महावर, प्रशिक्षण निदेशक प्रणव सिंह सहित परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारी गोकुल आर.के., वदथ्यवथ यशवंत नाइक एवं इशांत जायसवाल उपस्थित रहे।












