न्यूज डेस्क,हैदराबाद,12जून2026
छत्तीसगढ़ को औद्योगिक विकास और निवेश के, मजबूत केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक महत्वपूर्ण पहल की। हैदराबाद में आयोजित “छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट” कार्यक्रम में उन्होंने देश-विदेश के उद्योगपतियों और निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश संभावनाओं से अवगत कराया।मुख्यमंत्री ने कहा,कि राज्य सरकार ने उद्योग स्थापना की प्रक्रियाओं को पहले की तुलना में अधिक सरल, तेज और पारदर्शी बनाया है, जिससे निवेशकों को बिना किसी बाधा के सुविधा मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य निवेशकों के लिए अनुकूल और भरोसेमंद औद्योगिक वातावरण तैयार करना हैं।
उन्होंने बताया,कि छत्तीसगढ़ में उद्योग, अधोसंरचना, ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रसंस्करण और खनिज आधारित क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। इन क्षेत्रों में मजबूत नीतिगत समर्थन और बेहतर आधारभूत संरचना के कारण राज्य तेजी से निवेश आकर्षित कर रहा है।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न उद्योग समूहों और निवेशकों के साथ विस्तृत चर्चा करेंगे और राज्य में निवेश की संभावनाओं पर मंथन होगा। इससे पहले अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु के साथ-साथ जापान और दक्षिण कोरिया में भी सफल निवेशक संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।
नई औद्योगिक नीति और निवेशक-अनुकूल निर्णयों के परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ को अब तक 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं, जो राज्य में बढ़ते औद्योगिक विश्वास को दर्शाते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा,कि सरकार का लक्ष्य केवल निवेश आकर्षित करना नहीं, बल्कि रोजगार सृजन, संतुलित विकास और छत्तीसगढ़ को देश के अग्रणी औद्योगिक राज्यों की श्रेणी में स्थापित करना हैं।











