Nexis News

अंबिकापुर में मानव तस्करी का बड़ा खुलासा, झारखंड से कर्नाटक ले जाए जा रहे 20 लोगों को बस से किया गया रेस्क्यू

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,13जून2026सरगुजा जिले में मानव तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया हैं। जिला संरक्षण बाल इकाई और सामाजिक संगठन एमएसवीपी (MSVP) की सतर्कता से झारखंड से कर्नाटक ले जाए जा रहे,20 लोगों को अंबिकापुर के अंतरराज्यीय बस स्टैंड से रेस्क्यू किया गया हैं। इनमें 16 लड़कियां और 4 लड़के शामिल हैं।जानकारी के अनुसार, झारखंड के भंडरिया क्षेत्र से इन युवाओं को बेहतर रोजगार और अधिक वेतन दिलाने का लालच देकर कर्नाटक ले जाया जा रहा था। सभी लोग रॉयल बस से सफर कर रहे थे और देर शाम अंबिकापुर अंतरराज्यीय बस स्टैंड पहुंचे थे।

मुखबिर से सूचना मिलने के बाद जिला संरक्षण बाल इकाई और सामाजिक संगठन एमएसवीपी की टीम ने, तत्काल कार्रवाई करते हुए बस की जांच की। जांच के दौरान 20 लोगों को संदिग्ध परिस्थितियों में यात्रा करते पाया गया, जिसके बाद सभी को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।रेस्क्यू किए गए सभी लोगों को फिलहाल संरक्षण में रखा गया है और उनकी काउंसलिंग कराई जा रही हैं। अधिकारियों द्वारा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा हैं,कि उन्हें किस कंपनी में काम दिलाने के नाम पर ले जाया जा रहा था और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस मानव तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े सरगना और अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं। अधिकारियों का मानना है कि जांच में और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।महिला एवं बाल विकास विभाग ने लोगों से अपील की हैं,कि नौकरी के नाम पर किसी भी अनजान व्यक्ति या एजेंसी के झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन या पुलिस को दें।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!