न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,13जून2026
सरगुजा जिले के अमड़ी गांव में सरकारी स्कूल परिसर की जमीन पर कथित अतिक्रमण का मामला तूल पकड़ता जा रहा हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी पर स्कूल परिसर की सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकान निर्माण करने का आरोप लगाया हैं। मामले को लेकर सैकड़ों ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और स्कूल परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों का आरोप हैं,कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत स्वयंबर सिंह ने सरकारी स्कूल परिसर के भीतर स्थित भूमि पर कब्जा कर मकान बना लिया हैं। इससे स्कूल की भूमि प्रभावित हो रही हैं,और आने वाले समय में विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं।ग्रामीणों का कहना हैं,कि इस संबंध में पहले भी प्रशासन से शिकायत की गई थी, जिसके बाद अतिक्रमण हटाने के आदेश भी जारी किए गए थे। बावजूद इसके अब तक तहसील प्रशासन द्वारा कब्जा नहीं हटाया गया हैं। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही हैं।
ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की हैं,कि स्कूल परिसर को तत्काल कब्जा मुक्त कराया जाए और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी स्वयंबर सिंह के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की भी मांग उठाई गई हैं।ग्रामीणों का कहना हैं,कि जल्द ही स्कूल खुलने वाले हैं। ऐसे में यदि स्कूल परिसर में अतिक्रमण बना रहता हैं,तो बच्चों की पढ़ाई और स्कूल गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता हैं।अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और स्कूल की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए कब तक कार्रवाई की जाती हैं।












