न्यूज डेस्क,कोरबा,छत्तीसगढ़,13जून2026
जिले में यात्री सुरक्षा और परिवहन नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए,आरटीओ कोरबा और परिवहन उड़नदस्ता टीम ने विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न मार्गों पर संचालित यात्री बसों की सघन जांच की गई, जिसमें कई बसों में नियमों का उल्लंघन पाया गया।जिला परिवहन कार्यालय कोरबा के प्रभारी अतुल असैया के नेतृत्व में तथा परिवहन उपनिरीक्षक प्रवीण सोनी और उनकी टीम की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान बसों के दस्तावेज, परमिट, फिटनेस, बीमा सहित अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई।
कार्रवाई के दौरान कुल 20 बसों में परिवहन नियमों के उल्लंघन पाए गए, जिन पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए,18 हजार 500 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।इसके अलावा जिले में संचालित कुछ स्लीपर बसों के संचालकों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। अधिकारियों ने संबंधित संचालकों को निर्धारित समय सीमा में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
आरटीओ अधिकारियों ने बस संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं,कि सभी वाहन दस्तावेज अद्यतन रखें तथा परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करें। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में भविष्य में और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।परिवहन विभाग का कहना हैं,कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता हैं और जिले में ऐसे जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।












