Nexis News

चरित्र शंका में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अर्पित तिवारी,रामानुजगंज,छत्तीसगढ़,13जून 2026

जिले के सामरीपाठ थाना क्षेत्र में चरित्र शंका के चलते पत्नी की हत्या करने वाले,आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ,कि आरोपी ने अपनी पत्नी को एक अन्य व्यक्ति के साथ देखकर गुस्से में मारपीट की थी, जिससे उसकी मौत हो गई।पुलिस के अनुसार थाना सामरीपाठ में मर्ग जांच के दौरान यह मामला सामने आया। मृतका की पहचान बजंती बिरिजिया के रूप में हुई हैं। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 20/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के अंतर्गत मामला दर्ज किया।

जांच में पता चला कि 10 जून 2026 को आरोपी अर्जुन राम उर्फ टेंवर नगेसिया (36 वर्ष) निवासी लक्ष्मणपुर, थाना सामरीपाठ अपनी पत्नी के साथ साप्ताहिक बाजार गया था। लौटते समय गांव के कुछ लोगों ने उसे बताया कि उसकी पत्नी एक व्यक्ति के साथ इंदर घर के सामने पेड़ के नीचे बैठी हुई हैं।बताया जा रहा हैं,कि वहां पहुंचने पर आरोपी ने अपनी पत्नी को दूसरे व्यक्ति के साथ देखा, जिसके बाद उसने चरित्र शंका में हाथ-मुक्कों, पैर और डंडे से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर चोटों के कारण 11 जून को महिला की मौत हो गई।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में जांच की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी अर्जुन राम उर्फ टेंवर नगेसिया को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!