संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,13जून2026
हर वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस मनाया जाता हैं। इस अवसर पर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने और स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। संयुक्त संचालक जनसंपर्क धनंजय राठौर ने कहा,कि रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा हैं।उन्होंने कहा,कि “रक्तदान महादान” केवल एक नारा नहीं हैं, बल्कि किसी जरूरतमंद को जीवन देने का माध्यम हैं। सड़क दुर्घटनाओं, बड़ी सर्जरी, प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव, थैलेसीमिया, कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए रक्त जीवनदायिनी साबित होता हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं हैं। आधुनिक विज्ञान आज तक प्रयोगशाला में ऐसा रक्त तैयार नहीं कर पाया हैं,जो मानव रक्त का पूर्ण विकल्प बन सके। यही कारण हैं कि जरूरतमंद मरीजों के लिए स्वैच्छिक रक्तदाता ही सबसे बड़ी उम्मीद होते हैं।एक यूनिट रक्तदान से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती हैं। रक्त को लाल रक्त कणिकाओं (RBC), प्लाज्मा और प्लेटलेट्स में अलग कर विभिन्न मरीजों के उपचार में उपयोग किया जाता हैं। डेंगू, कैंसर, एनीमिया और गंभीर दुर्घटनाओं के मामलों में यह अत्यंत उपयोगी साबित होता हैं।
🟠रक्तदान के प्रमुख लाभ:
🔸️शरीर में आयरन का संतुलन बना रहता हैं।
🔸️हृदय रोगों का खतरा कम हो सकता हैं।
🔸️नई रक्त कोशिकाओं के निर्माण को बढ़ावा मिलता हैं।
🔸️रक्तदान से पहले निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण होता हैं।
🔸️रक्त की विभिन्न संक्रमणजनित बीमारियों की जांच भी की जाती हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना हैं,कि स्वस्थ व्यक्ति नियमित अंतराल पर सुरक्षित रूप से रक्तदान कर सकता हैं। रक्तदान से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि शरीर कुछ ही दिनों में रक्त की कमी की भरपाई कर लेता हैं।विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर लोगों से अपील की गई हैं,कि वे आगे आकर स्वैच्छिक रक्तदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। आपका थोड़ा सा रक्त किसी परिवार की उम्मीद, किसी मां की मुस्कान और किसी मरीज का नया जीवन बन सकता हैं।












