Nexis News

कनहर पुल के नीचे अवैध बालू उत्खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, दो ट्रैक्टर जब्त

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,13जून 2026

जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए,कनहर पुल के नीचे चल रहे अवैध बालू उत्खनन पर छापेमार कार्रवाई की। एसडीएम आनंद नेताम के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध खनन में लगे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया।

जानकारी के अनुसार कनहर नदी पर स्थित यह पुल छत्तीसगढ़ और झारखंड को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण अंतरराज्यीय मार्ग हैं। लगातार हो रहे अवैध बालू उत्खनन से पुल की नींव और संरचना पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया।संयुक्त टीम की कार्रवाई के दौरान अवैध उत्खनन में प्रयुक्त दो ट्रैक्टर मौके से जब्त किए गए। प्रशासन अब इस गतिविधि में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी कर रहा हैं।

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए क्षेत्र में नियमित निगरानी और अवैध खनन पर स्थायी रोक लगाने की मांग की हैं।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों का कहना हैं,कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!