Nexis News

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय की प्रेस वार्ता, गिनाईं विकास और सुशासन की उपलब्धियां

न्यूज डेस्क,सारंगढ़,छत्तीसगढ़,14जून2026

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय चंदाई में आयोजित प्रेस वार्ता में,भाजपा प्रदेश मंत्री एवं पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं।हर्षिता पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को सीधे आर्थिक सहायता दी जा रही हैं। साथ ही डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) व्यवस्था लागू होने से योजनाओं की राशि सीधे हितग्राहियों के खातों में पहुंच रही हैं, जिससे पारदर्शिता बढ़ी हैं और भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण हुआ हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय में उन्होंने कहा,कि केंद्र सरकार की मजबूत नीतियों के चलते भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और सुरक्षा क्षमता दोनों मजबूत हुई हैं। सेना को आधुनिक संसाधनों से सशक्त किया गया हैं, जिससे देश की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनी हैं।उन्होंने बताया,कि प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छ भारत मिशन के तहत करोड़ों लोगों को पक्के मकान और शौचालय की सुविधा मिली है। वहीं आयकर सीमा में वृद्धि से मध्यम वर्ग और व्यापारियों को राहत मिली हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए आरक्षण और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का कार्य किया जा रहा हैं।

प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा,कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के जरिए हजारों हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार हुआ हैं। रेलवे, सड़क और हवाई अड्डों के विकास से देश के आधारभूत ढांचे को नई मजबूती मिली हैं। वहीं डिजिटल इंडिया अभियान के तहत भारत आज यूपीआई लेन-देन के क्षेत्र में विश्व के अग्रणी देशों में शामिल हो चुका हैं।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय, जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल, पूर्व विधायक केराबाई मनहर, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नजमा अजीम, प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!