Nexis News

जमीन विवाद में बुजुर्ग की टांगी मारकर हत्या, 48 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,15जून 2026

जिले के डवरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लिलौटी में,  जमीन बंटवारे के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पारिवारिक रंजिश और जमीन हिस्सेदारी को लेकर हुए,विवाद में एक बुजुर्ग की टांगी से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए,48 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया हैं।पुलिस के अनुसार ग्राम लिलौटी निवासी जीवन लाल (40 वर्ष) ने चौकी डवरा में रिपोर्ट दर्ज कराई,कि उसके पिता दिलबर 13 जून की रात प्रधानमंत्री आवास में अकेले सो रहे थे। इसी दौरान जमीन बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद के कारण आरोपी संजय कुमार रवि (32 वर्ष) एवं नन्दकेश्वर रवि (55 वर्ष) ने मिलकर षड्यंत्र रचा और दिलबर पर टांगी से हमला कर दिया।

हमले में मृतक के कान, गर्दन और हाथ की उंगलियों पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही चौकी डवरा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों संजय कुमार रवि और नन्दकेश्वर रवि को गिरफ्तार कर 15 जून 2026 को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।मामले की कार्रवाई में चौकी प्रभारी पुष्पराज सिंह, सउनि रोपन राम पैकरा, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र सिंह सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!