Nexis News

नेशनल हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 घायल; 2 की हालत गंभीर

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,17जून2026

सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को, एक सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे-130 पर चुल्हट, नदी के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी,कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराते हुए अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में कुल चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय रेफर किया गया हैं।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात व्यवस्था बहाल कराई। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!