न्यूज डेस्क,कोरिया,छत्तीसगढ़,17जून2026
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई हैं। सोनहत तहसील के कटगोड़ी गांव में मंगलवार देर रात करीब 30 से अधिक लोगों ने मिलकर एक फॉर्च्यूनर वाहन पर हमला कर उसे आग के हवाले कर दिया। इस सनसनीखेज घटना में भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भरत सिंह अपने साथियों के साथ दो वाहनों में सवार होकर नवगई गांव पहुंचे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने, उनकी फॉर्च्यूनर को एक टिपर से कई बार जोरदार टक्कर मारी। लगातार टक्कर लगने से वाहन के दरवाजे जाम हो गए और अंदर बैठे लोग बाहर नहीं निकल सके।आरोप हैं,कि इसके बाद हमलावरों ने वाहन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग की लपटों से घिरे लोगों ने किसी तरह शीशे तोड़कर बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन बाहर मौजूद आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की। देखते ही देखते पूरी फॉर्च्यूनर धू-धू कर जल उठी और भरत सिंह गहरवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना में घायल तीन लोगों को गंभीर हालत में पहले बैकुंठपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार घायलों का शरीर 40 से 60 प्रतिशत तक झुलस चुका हैं,और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई हैं।वारदात की सूचना मिलते ही सरगुजा रेंज के आईजी देर रात घटनास्थल पहुंचे और जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अंबिकापुर से फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी मौके पर पहुंची हैं। पुलिस हत्या, आगजनी, षड्यंत्र और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की गहन जांच में जुटी हुई हैं।इस जघन्य घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल हैं। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की हैं।












