Nexis News

21 जून को पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेगा योग का संदेश, ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम पर होंगे भव्य आयोजन

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,17जून2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को,छत्तीसगढ़ में जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक व्यापक स्तर पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” निर्धारित की गई हैं। राज्य सरकार ने इसके लिए सभी जिलों में तैयारियां पूरी कर ली हैं।राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं सरगुजा जिले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में सुबह 7 बजे सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित योग दिवस कार्यक्रमों में मंत्रीगण, सांसद एवं विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव दुर्ग, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कबीरधाम तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि रहेंगे।इसी प्रकार कोरिया में मंत्री रामविचार नेताम, बलरामपुर-रामानुजगंज में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जशपुर में मंत्री राजेश अग्रवाल, कोरबा में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, जांजगीर-चांपा में मंत्री ओ.पी. चौधरी सहित विभिन्न जिलों में मंत्रीगण योग दिवस कार्यक्रमों का नेतृत्व करेंगे।

राज्य के कई जिलों में सांसदों को भी मुख्य अतिथि बनाया गया हैं। सूरजपुर में सांसद चिंतामणि महाराज, रायगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया, गरियाबंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि योग कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।राज्य शासन का उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक करना हैं। जिला प्रशासन की निगरानी में सभी कार्यक्रमों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। योग दिवस पर बड़ी संख्या में नागरिकों, विद्यार्थियों, युवाओं, महिला समूहों और सामाजिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!