Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद को दी 603 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

न्यूज डेस्क,गरियाबंद,छत्तीसगढ़,18जून2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद जिले के पुलिस, परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य कार्यक्रम में, जिलेवासियों को 603 करोड़ 46 लाख रुपये से, अधिक की लागत वाले 76 विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 86.75 करोड़ रुपये के 46 पूर्ण कार्यों का लोकार्पण तथा 516.70 करोड़ रुपये की लागत से प्रारंभ होने वाले 30 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया।मुख्यमंत्री ने कहा,कि राज्य सरकार का उद्देश्य विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हैं। उन्होंने बताया,कि इन परियोजनाओं से सड़क, सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, विद्युत एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी और जिले के समग्र विकास को नई गति प्राप्त होगी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने किसानों, महिलाओं, युवाओं, आदिवासियों एवं गरीब परिवारों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने बताया,कि मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के तहत 757 करोड़ रुपये के बकाया बिलों में राहत दी जा रही हैं, जबकि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के माध्यम से सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा,कि प्रदेश में 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की,स्वीकृति पहली कैबिनेट बैठक में दी गई थी। और अब तक लगभग 19.70 लाख आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना के तहत अब तक, 18,165 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हितग्राहियों को दी जा चुकी हैं।उन्होंने बताया,कि किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक को बढ़ाकर 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा किया गया हैं तथा चरण पादुका योजना को भी पुनः शुरू किया गया हैं।मुख्यमंत्री ने सुपेबेड़ा क्षेत्र की पेयजल समस्या के, स्थायी समाधान के लिए तेल नदी पर 7 करोड़ रुपये की लागत से एनीकट निर्माण की स्वीकृति की जानकारी देते हुए कहा,कि राज्य सरकार विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं।कार्यक्रम में खाद्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक रोहित साहू, कृषि मंत्री रामविचार नेताम सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!