अर्पित तिवारी,रामानुजगंज,छत्तीसगढ़,19जून 2026
रामानुजगंज नगर के विकास और जनसुविधाओं के, विस्तार को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल, ने छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री रामविचार नेताम से नवा रायपुर स्थित उनके आवासीय कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान नगर के विकास, अधोसंरचना विस्तार और नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने मंत्री को रामानुजगंज में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी देते हुए सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने नगर के समग्र विकास के लिए आवश्यक प्रस्तावों और स्थानीय नागरिकों की अपेक्षाओं से भी मंत्री को अवगत कराया।कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि राज्य सरकार शहरी क्षेत्रों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने रामानुजगंज के विकास से जुड़े प्रस्तावों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाते हुए, कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।
बैठक में नगर के सर्वांगीण विकास, अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने, यातायात सुविधाओं के विस्तार तथा नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने जैसे विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। मंत्री ने विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनता को अधिकतम लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि रामानुजगंज को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और विकसित नगर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शासन के सहयोग से कई महत्वपूर्ण योजनाओं को गति मिली हैं,जिससे आने वाले समय में नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।स्थानीय नागरिकों का मानना हैं,कि यह मुलाकात नगर के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगी और इससे कई लंबित योजनाओं को नई गति मिलने की उम्मीद हैं।












