न्यूज डेस्क,जशपुर,छत्तीसगढ़,20जून2026
जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के प्रतीक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के,अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा स्थित ग्राम डोंडराही में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की,कि प्रतिमा स्थल को अब “बिरसा मुंडा चौक” के नाम से जाना जाएगा।मुख्यमंत्री साय ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन अन्याय, शोषण और अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष की अमर गाथा हैं। उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया तथा जनजातीय समाज के अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।उन्होंने कहा,कि भगवान बिरसा मुंडा के विचार आज भी समाज को अपनी संस्कृति, परंपरा और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरित करते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनकी जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय जनजातीय नायकों के योगदान को राष्ट्रीय पहचान देने वाला ऐतिहासिक कदम हैं।
🟠37 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा
मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के सामाजिक और सांस्कृतिक विकास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु कुल 37 लाख रुपये की घोषणा की। इसके तहत बैगाटोली कर्मा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपये, कुदमुरा नांदो टोली में रंगमंच निर्माण हेतु 8 लाख रुपये, कुदमुरा पतराटोली (डिबा टोली) में सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए 7 लाख रुपये तथा केशव घर के समीप हनुमान मंदिर परिसर में मंच निर्माण के लिए 7 लाख रुपये स्वीकृत किए गए।
🟠जनजातीय विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जनजातीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। पीएम जनमन योजना और धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों में सड़क, आवास, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा हैं।उन्होंने बताया,कि छत्तीसगढ़ के 6,661 गांव इन योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचना जनजातीय समाज के सम्मान और गौरव का प्रतीक हैं।
🟠सरकार की उपलब्धियों का भी किया उल्लेख
मुख्यमंत्री ने कहा,कि राज्य सरकार ने मोदी की गारंटी के अधिकांश वादों को ढाई वर्षों के भीतर पूरा कर दिया हैं। सरकार बनने के 24 घंटे के भीतर 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए, जिनमें से 10.60 लाख से अधिक आवास पूर्ण हो चुके हैं।उन्होंने बताया, कि किसानों को 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान का मूल्य दिया जा रहा हैं,तथा 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की जा रही हैं। तेंदूपत्ता संग्रहण दर को 4,000 रुपये से बढ़ाकर 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा किया गया हैं। चरण पादुका योजना को पुनः प्रारंभ किया गया हैं,और रामलला दर्शन तथा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजनाओं से हजारों लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
🟠डिजिटल सेवाओं का विस्तार
मुख्यमंत्री ने कहा,कि प्रदेश की 6,000 से अधिक ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र शुरू किए जा चुके हैं, जहां आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र सहित विभिन्न नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 संचालित की जा रही हैं।कार्यक्रम में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय महामंत्री योगेश बापट ने भी भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।












